करनाल से चुनाव में ताल ठोक सकते हैं पूर्व सांसद डा. अरविंद शर्मा

Edited By Shivam, Updated: 08 Apr, 2019 11:33 AM

news of karnal loksabha seat

भाजपा ने जब करनाल से भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया को प्रत्याशी बनाया है। तब से डा. अरविंद शर्मा के समर्थकों ने भाजपा के पुतले जलाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री व भाजपा की आलोचना करने का अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, डा. शर्मा के समर्थकों ने भी...

पानीपत (खर्ब): भाजपा ने जब करनाल से भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया को प्रत्याशी बनाया है। तब से डा. अरविंद शर्मा के समर्थकों ने भाजपा के पुतले जलाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री व भाजपा की आलोचना करने का अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, डा. शर्मा के समर्थकों ने भी ताल ठोंक कर कहना शुरू कर दिया है कि डा. अरविंद शर्मा करनाल से ही चुनाव लड़ेंगे तथा अरविंद शर्मा को सांसद बनाएंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही डा. अरविंद शर्मा दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए थे, तभी समर्थकों में चर्चा शुरू हो गई थी कि अरविंद शर्मा करनाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी होंगे तथा दोबारा से जीत दर्ज करेंगे, लेकिन भाजपा द्वारा संजय भाटिया को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने से अब वही समर्थक खफा हैं तथा कई गांव में अरविंद समर्थकों ने भाजपा के पुतले भी जलाने शुरू कर दिए हैं। ब्राह्मण समाज ने तो खुलकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया पर इस प्रकार का अभियान जोरों पर है। बताया जा रहा है कि आने वाले 1-2 दिन में कोई बड़ा फैसला डा. अरविंद शर्मा ले सकते हैं। अरविंद शर्मा का करनाल से चुनाव लडऩा लगभग तय हो गया है। अब आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हैं या कांग्रेस में वापसी करते हैं या जननायक जनता पार्टी का झंडा उठा कर फिर से मैदान में आते हैं यह भी भविष्य के गर्भ में है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी से भी करनाल सीट के लिए चर्चा चली है। आने वाले 1-2 दिन में सब सामने आ जाएगा।

पूर्व सांसद के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि कार्यकत्र्ताओं का पूर्व सांसद पर भारी दबाव है। डा. शर्मा ने 2 दिन तक इंतजार करने को कहा है। उनके साथ जो धोखाधड़ी हुई है उससे कार्यकत्र्ता नाराज हैं। कार्यकत्र्ताओं का कहना है कि हम भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे। आप चुनाव मैदान में आओ सब आपके साथ हैं। अरविंद शर्मा को रोहतक से भी टिकट देने की बात कही जा रही थी लेकिन अब उन्होंने मना कर दिया है तथा कह रहे हैं कि यह उनके साथ धोखाधड़ी है।

अब कांग्रेस में वापसी कठिन
पूर्व सांसद डा. अरविंद शर्मा को करनाल से भाजपा का टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने पानीपत बॉर्डर से लेकर नीलोखेड़ी तक रोड शो भी निकाला था। इस दौरान उन्होंने भाजपा की खूब तारीफ की थी। मुख्यमंत्री के पानीपत रोड शो में साथ रहकर मुख्यमंत्री से तालमेल बिठाने का प्रयास किया था लेकिन बात नहीं बनी तथा टिकट कट गया। अब अरविंद शर्मा के सामने कांग्रेस में जाने के रास्ते भी लगभग बंद से हो गए हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व दूसरे नेताओं द्वारा अरविंद शर्मा की खुलकर आलोचना करने तथा एक बार भाजपा में शामिल होने और दोबारा से कांग्रेस में जाना आसान नहीं है। शर्मा के नजदीकी समर्थकों का कहना है कि पूर्व सांसद के सामने सभी विकल्प खुले हैं। कांग्रेस, आजाद, आप या जजपा अभी कार्यकत्र्ताओं से चर्चा जारी है। आगामी 2 दिन में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!