Edited By Shivam, Updated: 03 Jul, 2020 08:10 PM
हरियाणा में नवचयनित पीजीटी को उनके पसंद के लिए ड्यूटी स्टेशन जल्द ही अलाट किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने पीजीटी इंग्लिश,पीजीटी मैथ और पीजीटी फिजिक्स को स्टेशन अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने शिक्षकों के लिए अपनी पंसद का स्टेशन चुनने का...
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में नवचयनित पीजीटी को उनके पसंद के लिए ड्यूटी स्टेशन जल्द ही अलाट किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने पीजीटी इंग्लिश,पीजीटी मैथ और पीजीटी फिजिक्स को स्टेशन अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने शिक्षकों के लिए अपनी पंसद का स्टेशन चुनने का ऑप्शन रखा, जिसके लिए शिक्षकों को 3 जुलाई शाम 5 बजे से 5 जुलाई रात 12 बजे तक अपनी पसन्द के स्टेशन ऑनलाइन देनी होगी। विभाग ने जानकारी दी है कि शिक्षकों को उनकी पसंद का स्टेशन मैरिट के आधार पर अलॉट किया जाएगा।