वही तरीका और तड़ातड़ फायरिंग…मूसेवाला मर्डर केस से मिलता जुलता है नफे सिंह हत्याकांड

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Feb, 2024 10:14 AM

nafe singh murder case is similar to moosewala murder case

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या का तरीका पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से मिलता-जुलता है। दोनों हत्याकांड को एक ही स्टाइल में अंजाम दिया गया।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या का तरीका पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से मिलता-जुलता है। दोनों हत्याकांड को एक ही स्टाइल में अंजाम दिया गया। राठी की बीते दिन शाम को झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में बराही रेलवे फाटक के पास उस समय गोलियां मारकर हत्या कर दी गई जब वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में कहीं जा रहे थे। वहीं पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 की शाम को मूसेवाला गांव में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या की गई थी। 
 

PunjabKesari

नफे सिंह राठी की मौत के बाद से उनके घर में मातम पसर गया है। राठी की मौत के बाद कई दिग्गज नेताओं ने शोक भी जताया। यहां तक की हत्यारों के जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग भी उठाई जा रही है। हालांकि परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। 

PunjabKesari

2 बार रह चुके विधायक

राठी की उम्र लगभग 65 साल थी और वो 10वीं तक पढ़े हुए थे। परिवार में उनके दो बेटे हैं, जिनमें नाम भूपेंद्र और जितेंद्र हैं। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने राठी को दो साल पहले ही पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। राठी हरियाणा विधानसभा में 2 बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। वर्ष 2009 में राठी रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वो 2 बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन और कुश्ती संघ (भारतीय स्टाइल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे।

PunjabKesari

HC ने नफे सिंह को दिया था नोटिस

जानकारी के मुताबिक 11 जनवरी 2023 को पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र जगदीश नंबरदार ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और उनके भांजे सोनू पर जगदीश नंबरदार को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था। जगदीश नंबरदार की आत्महत्या के मामले में पिछले साल अगस्त में आरोपी नफे सिंह राठी को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा था।

वहीं इस मामले में मृतक जगदीश नंबरदार के भाई सतीश नंबरदार और पुत्र गौरव राठी ने नफे सिंह की जमानत रद्द करने की याचिका दायर की थी। 24 जनवरी 2023 को उक्त मामले में नफे सिंह की अग्रिम जमानत हुई थी। इसके बाद जगदीश नंबरदार के भाई सतीश नंबरदार ने नफे सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि आरोपी उनके गवाहों को धमका रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!