मु्द्दों के लिए लड़ रहा विपक्ष, पहलवानों को उकसा रहे राहुल गांधीः सांसद राम चंद्र जांगड़ा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 29 Dec, 2023 05:36 PM

mp ramchandra jangra said that rahul gandhi is provoking the wrestlers

भाजपा के राज्यसभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा ने शुक्रवार को गोहाना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी की पहलवानों से मुलाकात पर जांगड़ा ने कहा कि विपक्ष बिना मुद्दों लड़ रहा है। इसलिए वह पहलवानों को...

गोहाना(सुनील जिंदल): भाजपा के राज्यसभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा ने शुक्रवार को गोहाना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी की पहलवानों से मुलाकात पर जांगड़ा ने कहा कि विपक्ष बिना मुद्दों लड़ रहा है। इसलिए वह पहलवानों को उसका रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहलवानों के विवाद में कुछ ज्यादा बोलना नहीं चाहता, मगर जिस प्रकार से अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री लौटाए हैं वह ठीक नहीं है। पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड देश के सम्मान का प्रतीक है कोई उसे सड़क के चौराहे पर नहीं रख जाता है।

इसके साथ ही सांसद जागड़ा ने कहा कि कोई खिलाड़ी मेडल जीतता तो वह किसी जाट जाति के नाम से नहीं बल्कि देश ने बल्कि देश के नाम पर जाना जाता है। वहीं कोई सीमा पर जवान शहीद होता  है तो  देश के सपूत के शहीद होने की खबर आती है। यह नहीं कि यादव जाति का जवान शहीद हुआ है।  खिलाड़ियों और जवानों को उनकी उपलब्धि पर जो अवार्ड दिए जाते हैं वह  देश की अमानत होती है।

इस दौरान भूपेंद्र हुड्डा की जन आक्रोश रैली पूछे गए सवाल पर कहा कि सभी को लोकतंत्र में अपनी बात जनता के बीच रखने के लिए जाते हैं। विपक्ष मुद्दे उठता है। वह भी उठा रहे हैं। जनता इनकी बात सुनेगी तो उनकी सरकार बन जाएगी, नहीं सुनेगी तो नहीं बनेगी। वहीं आप को लेकर कहा कि केजरीवाल गुजरात,मध्य प्रदेश के अलावा कई राज्यों में चुनाव लड़े मगर वहां उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। केजरीवाल का असर बहुत कम हो गया है।

भाजपा नेता ने इस दौरान SYL पानी विवाद पर को लेकर कहा कि पंजाब को अपने बड़े भाई का फर्ज निभाना चाहिए। हरियाणा को उसके हक का पानी देना चाहिए। इस दौरान सांसद रामचंद्र ने गोहाना के एक गांव में पहुंचकर सफाई के बाद गंदगी उठाने के लिए सांसद कोटे से ट्रैक्टर ट्राली भेंट की। इस दौरान उन्होंने गोहाना से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए कहा कि चुनाव लड़ने का मन तो है, लेकिन आखिरी फैसला  पार्टी आलाकमान करेगा। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!