राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Feb, 2024 06:59 PM

mp deependra hooda joins bharat jodo nyay yatra

सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज पश्चिम उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ और आगरा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में काँग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ शामिल हुए।

चंडीगढ (चन्द्र शेखर धरणी): सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज पश्चिम उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ और आगरा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में काँग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी से हाहाकार मचा हुआ है। मौजूदा हालात में लोगों को प्रमुख रूप से पांच तरह के न्‍याय की जरूरत है जो हैं- भागीदारी न्‍याय, नारी न्‍याय, युवा न्‍याय, किसान न्‍याय और श्रमिक न्‍याय है। लोगों के लिए न्‍याय सुन‍िश्चित करने के पश्‍चात ही देश के आम जन को ताकत और राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेश को हरियाणा में ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान’ के जरिये हर गांव, हर शहर, हर घर तक पहुंचाने का अभियान चल रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्दिष्ट एक्शन प्लान के तहत प्रत्येक लोकसभा में इस अभियान को कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता जोर शोर से चला रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता हर दिन कम से कम 2 बूथ का दौरा करके घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा के संदेश का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। 

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले साल राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली भारत जोड़ो यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से हो कर गुजरी। इस दौरान भी कई राज्यो में वे इस यात्रा के साथ भारत यात्री के रूप में शामिल हुए और फिर हरियाणा में तो यात्रा को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिला। हरियाणा में ऐतिहासिक जनभागीदारी ने कई कीर्तिमान बनाए। जहां कड़ाके की सर्दी, कोहरे के बीच सुबह 6 बजे रिकार्ड स्वागत रैली हुई वहीं, पानीपत की विशाल रैली ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए और हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी के विभाजनकारी मंसूबों की धज्जियां उड़ा दी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में सत्ता परिवर्तन तय है और कांग्रेस सरकार बनने पर सभी के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।     

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!