Edited By Rakhi Yadav, Updated: 19 Sep, 2018 09:03 AM
साबापुर निवासी ताराचंद ने गांव से कुछ दूरी पर प्लाईवुड फैक्टरी लगाई थी। उसका मंगलवार को मुहूर्त था। इसमें राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज को आना था, क्योंकि ताराचंद राज्यमंत्री के बहनोई थे। परिवार....
यमुनानगर(ब्यूरो): साबापुर निवासी ताराचंद ने गांव से कुछ दूरी पर प्लाईवुड फैक्टरी लगाई थी। उसका मंगलवार को मुहूर्त था। इसमें राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज को आना था, क्योंकि ताराचंद राज्यमंत्री के बहनोई थे। परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए थे।
सुबह ताराचंद फैक्टरी के मुहूर्त के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी रास्ते में तेज गति से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े। जबकि बाइक सवार भी सड़क पर गिरने की वजह से बुरी तरह से जख्मी हो गया। बाद में परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।