Edited By Rakhi Yadav, Updated: 04 Sep, 2018 01:26 PM
जहां देश में छोटी-छोटी बातों पर धार्मिक विवाद खड़ा हो जाता है, वहीं मुस्लिम बाहुल्य जिले नूंह के पुन्हाना खंड के गांव इंदाना में एक मुस्लिम परिवार में जन्माष्टमी उत्सव पर भंडारे का आयोजन किया ....
पुन्हाना(ब्यूरो): जहां देश में छोटी-छोटी बातों पर धार्मिक विवाद खड़ा हो जाता है, वहीं मुस्लिम बाहुल्य जिले नूंह के पुन्हाना खंड के गांव इंदाना में एक मुस्लिम परिवार में जन्माष्टमी उत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में जहां हिन्दू समुदाय के लोगों ने प्रसाद खाया, वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़े धार्मिक भाव से भोजन किया। जन्माष्टमी का उत्सव एच.एस.ई.बी. वर्कर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष तारिक हुसैन के घर पर मनाया गया। जिसमें यूनियन के हिन्दू समुदाय के कर्मचारियों ने तारिक हुसैन का भरपूर सहयोग किया।
पुन्हाना से सटा है मथुरा धाम
दरअसल, मेवात का पुन्हाना क्षेत्र यू.पी. बार्डर पर है। यहां से यू.पी. के मथुरा, गोकुल, छाता व अन्य कस्बों में लोगों की रिश्तेदारियां हैं। मथुरा की परिक्रमा भी पुन्हाना से शुरू की जाती है। जिसको लेकर इस क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।