Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 19 May, 2018 02:21 PM
हरियाणा में करीब 6 दिनों बाद फिर से तूफान अपना कहर बरपा सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो घंटों में हरियाणा के नारनोल, बावल, अलवर, रेवाड़ी, कोस्ली, महेन्द्रगढ़, भिवारी, होडल, पलवल और सोहना के आस-पास स्थानों पर तेज हवाओं और बारिश के...
चंडीगढ़: हरियाणा में करीब 6 दिनों बाद फिर से तूफान अपना कहर बरपा सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो घंटों में हरियाणा के नारनोल, बावल, अलवर, रेवाड़ी, कोस्ली, महेन्द्रगढ़, भिवानी, होडल, पलवल और सोहना के आस-पास स्थानों पर तेज हवाओं और बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है। इन इलाकों में काफी तेज हवाएं चल सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत से अब तक खासकर उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर रहा है। जिसमें 150 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। तो वहीं बड़े पैमाने संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। हरियाणा में भी आंधी अौर बारिश से काफी नुक्सान हुआ था अौर करीब 3 लोगों की जान गई थी।