संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप

Edited By Shivam, Updated: 24 Jun, 2018 06:29 PM

married woman death in dubious circumstances allegations of murder of dowry

भिवानी में भारत नगर में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर दहेज हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है।...

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी में भारत नगर में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर दहेज हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय मृतक महिला अनीता की शादी आठ वर्ष पूर्व भिवानी के भारत नगर निवासी किशन गौतम के साथ हुई। जिसकी आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं उसकी मौत की सूचना मायके वालों को मिलने पर वे दिल्ली से भिवानी पहुंचे। यहां उन्होंने महिला के गले पर निशान देखा, जिसके बाद उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप व हत्या करने की आशंका जताई है, व पुलिस को सूचित किया।

अनीता के पिता चंद्र प्रकाश ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 8 वर्ष पूर्व भारत नगर निवासी किशन गौतम के साथ की गई थी। शादी में उन्होंने अपने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अनीता के ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे और उसे बार-बार छोटी-छोटी बातों पर पीटते थे।

पिता ने बताया कि मारने पीटने की शिकायत के बाद कई बार पंचायतों में भी की गई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया है कि अनीता की हत्या की गई है तथा उसके गले पर निशान भी है।

पुलिस के मुताबिक मृतक महिला अनीता के परिजनों ने दहेज को लेकर अनीता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर उन्होंने मृतका के पति, ससुर व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद जैन चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हेांने अनीता के शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए साामान्य अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!