Edited By Isha, Updated: 13 Jan, 2024 07:54 PM
हांसी में दो दिन से लापता एक व्यक्ति का शनिवार को संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ। मृतक के मुंह पर चोट के निशान हैं और उसे घसीटा भी गया है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। मृतक अविवाहित था।
हांसी: हांसी में दो दिन से लापता एक व्यक्ति का शनिवार को संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ। मृतक के मुंह पर चोट के निशान हैं और उसे घसीटा भी गया है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। मृतक अविवाहित था।
मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय प्रवीण के तौर पर हुई है। मामा भारत सिंह ने बताया कि प्रवीण 10 जनवरी को 7:00 बजे के करीब अपने घर से पैदल निकला था। 2 दिन से उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा था। शनिवार सुबह प्रवीण का शव बरवाला रोड पर पड़ा मिला। राहगीरों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।