पानीपत में दुष्कर्मी को उम्र कैद, फैक्ट्री में गई मासूम को छत पर ले जाकर किया था दुष्कर्म

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Nov, 2022 09:56 AM

life imprisonment to crime in panipat

पानीपत जिले में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि दोषी ने करीब साढ़े 3 साल पहले बच्ची के साथ...

पानीपत : पानीपत जिले में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि दोषी ने करीब साढ़े 3 साल पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। दोषी को IPC की धारा के तहत सजा सुनाई गई है। 

पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया था कि वह मूल रूप से पटना, बिहार की रहने वाली है। हाल में वह थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। वह चार बच्चों की मां है। जिसमें तीन बेटियां व एक बेटा है। सबसे छोटी बेटी छह साल की है। जो घर के सामने बनी फैक्ट्री से ठंडा पानी लेने गई थी। जहां उसकी बेटी को सोनू फैक्ट्री की छत पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोने-चिल्लाने लगी तो सोनू उसे वहां छोड़कर भाग गया। मां शोर सुनकर मौके पर पहुंची, तो देखा कि उसकी बेटी रो रही है। बच्ची को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था।

एक दिन बाद आरोपी आया था काबू
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फरार चल रहे आरोपी सोनू को पुलिस ने एक दिन बाद 27 मई को ही गिरफ्तार कर लिया था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!