Romil Vohra Encounter: नाकाबंदी में पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में..., रोमिल वोहरा एनकाउंटर पर बोले एसपी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 24 Jun, 2025 02:51 PM

kurukshetra stf sp vikrant bhushan press conference on romil vohra encounter

रोमिल वोहरा एनकाउंटर पर एसटीएफ पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने प्रैस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रोमिल वोहरा को नाकाबंदी में रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग की जबावी कार्रवाई दी गई, जिसमें वह ढेर हो गया।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर): हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और दिल्ली की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा को एनकाउंटर में मार गिराया। इस एनकाउंटर में गैंगस्टर की गोली लगने से दो सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रोमिल वोहरा काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर था, जो लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। वह करीब आठ महीने पहले इस गिरोह का हिस्सा बना था। वोहरा ने हाल ही में कुरुक्षेत्र में शराब ठेकेदार शांतनु की हत्या की थी और वह यमुनानगर के ट्रिपल मर्डर का भी आरोपी था। इस एनकाउंटर पर एसटीएफ पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने प्रैस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने वांटेड अपराधी रोमिल वोहरा के बारे में सूचना मिली। इस के आधार पर फरीदाबाद गुरुग्राम के रास्ते से दिल्ली जा रहा है। इस सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस और एसटीएफ ने नाकाबंदी की। इस दौरान अपराधी रोमिल वोहरा को नाकाबंदी में रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग की जबावी कार्रवाई दी गई। इसमें एसटीएफ सब इंस्पेक्टर रोहन और दिल्ली पुलिस का कर्मचारी के साथ रोमिल घायल हुआ है। अस्पताल में लेकर गए, जहां पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने रोमिल वोहरा को मृत घोषित कर दिया है। 

एसटीएफ पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि 25 से 30 फायर हुए हैं। उन्होंने कहा कि रोमिल वोहरा बीकॉम सेकेंड इयर में पढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि विदेश अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि शातनु हत्याकांड में 10 गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा 5 आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

 साथ में एसपी ने हरियाणा के युवाओं से अपील की है कि विदेशी माफिया लालच देकर आपको इस दलदल में फंसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा बच्चों से अपील है कि इनके सोशल मीडिया से दूर रहे और कोई ऐसा कुछ होता  है तो जिला पुलिस को बताएं। साथ में कहा कि जो भी लोग सोशल मीडिया पर धमकी या फिर कोई अपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देते है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शराब कारोबारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि  आप चिंतित ना हो, हरियाणा पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!