कृष्ण मुरारी बने पंजाब एवं हरियाणा HC के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 02 Jun, 2018 01:27 PM

krishna murari becomes new judge of punjab and haryana high court

न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। कृष्ण मुरारी को हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी....

चंडीगढ़: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। कृष्ण मुरारी को हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने आज यहां राजभवन में एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनोर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके कुछ मंत्रिमंडल सहयोगी, हरियाणा उच्च न्यायालय के वर्ततान और सेवानिवृत्त जज तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।   

यह भी पढ़े : हरियाणा के 26 जजों का ट्रांसफर, जानिए किसकी कहां हुई पोस्टिंग


इससे पहले न्यायमूर्ति एस.जे. वजीफदार के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति अजय कुमार मित्तल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। न्यायामूर्ति इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश थे। 

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने गत माह ही पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी थी।  

यह भी पढ़े : हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने 54 जजों का किया तबादला

न्यायमूर्ति मुरारी का जन्म नौ जुलाई 1958 को हुआ था। वह सात जनवरी 2004 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश बने तथा 18 अगस्त 2005 को इसी न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए। पंजाब और हरियाणा में जजों की स्वीकृत संख्या 85 है लेकिन वर्तमान में यहां मुख्य न्यायाधीश समेत जजों की संख्या 50 ही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!