कर्नाटक चुनाव से लेकर सफाईकर्मियों की हड़ताल तक के मुद्दों पर तंवर ने भाजपा को घेरा(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 20 May, 2018 06:05 PM

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा 27 मई को करनाल में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली होगी। प्रदेश के कांग्रेसी नेता समेत केंद्र के कई नेता शामिल होंगे। कर्नाटक में भाजपा सरकार की हार पर बोले भाजपा का बुरा समय शुरू हुआ। वहीं ढींगरा आयोग की...

करनाल(विकास मैहला): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा 27 मई को करनाल में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली होगी। प्रदेश के कांग्रेसी नेता समेत केंद्र के कई नेता शामिल होंगे। कर्नाटक में भाजपा सरकार की हार पर बोले भाजपा का बुरा समय शुरू हुआ। वहीं ढींगरा आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने पर कहा यह बहुत पहले लोगों के सामने आनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस पर इस रिपोर्ट के अनुसार झूठे आरोप लगाए है। तंवर का कहना कल तक सफाई कर्मियों की मांगे ना पूरी हुई तो मैं भी उनके बीच में धरने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करूंगा।

2019 के चुनाव नजदीक हैं, राजनितिक पार्टियों ने आने वाले चुनावों को लेकर कमर कस ली है। जहां प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों के बीच रैली, रोड शो कर रही है वहीं विपक्ष भी रैली के माध्यम से लोगों के बीच जा रहा है। रविवार को करनाल पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। तंवर ने कहा की आज देश में खतरे का माहोल है और जिसको लेकर कांग्रेस की करनाल में आने वाली 27 मई को संविधान बचाओ रैली है, जिसमें प्रदेश और केंद्र के कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

वहीं तंवर ने कर्नाटका में भाजपा सरकार की हार पर कहा कि भाजपा का बुरा समय अब शुरू हो चुका है, आने वाले चुनावो में भाजपा को इससे नुकसान होगा, जनता आज सब कुछ समझ चुकी है। तंवर ने ढींगरा आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने पर कहा कि यह रिपोर्ट बहुत पहले लोगों के सामने आनी चाहिए थी, जिससे सब सच सामने आता भाजपा ने कांग्रेस पर इस रिपोर्ट के अनुसार झूठे आरोप लगाए। वहीं साथ ही तंवर ने कहा की सफाई कर्मियों की मांगो को सरकार जल्द पूरा करे, वरना कल से मैं गुडग़ांव में खुद उनके बीच बैठ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करूंगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!