Edited By Deepak Paul, Updated: 09 Nov, 2018 10:21 AM
गांव झरोठ में रात एक झोंपड़ी में सिलेंडर फटकर लगी आग से चौकीदार की जिंदा जलकर मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी रोहित (20) झरोठ में मत्स्य पालन को बनाए गए तालाब पर चौकीदार था। वह वहीं पर झोपड़ी बनाकर रह रहा था। बुधवार की रात को रोहित झोंपड़ी...
सोनीपत: गांव झरोठ में रात एक झोंपड़ी में सिलेंडर फटकर लगी आग से चौकीदार की जिंदा जलकर मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी रोहित (20) झरोठ में मत्स्य पालन को बनाए गए तालाब पर चौकीदार था। वह वहीं पर झोपड़ी बनाकर रह रहा था। बुधवार की रात को रोहित झोंपड़ी में खाना बना रहा था, इसी दौरान धमाके के साथ सिलैंडर फट गया। जिसके कारण झोंपड़ी में आग लग गई और रोहित जिंदा जल गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। देर शाम तक उसके परिजन नहीं पहुंच सके थे। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।