Edited By Updated: 23 May, 2017 04:08 PM
प्रशासन और सरकार की अनदेखी का लड़कियों को सामना करना पड़ रहा है।
जुलाना (विजेंद्र बाबा):प्रशासन और सरकार की अनदेखी का लड़कियों को सामना करना पड़ रहा है। आज भी जुलाना के करसोला गांव में भूख हड़ताल पर बैठीं 8 लड़कियों की हालत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि जुलाना के करेला गांव के स्कूल को अपग्रेड करने को लेकर धरने पर बैठीं छात्राओं का लगातार 2 दिन भी धरना जारी रहा। इसी दौरान 8 छात्राओं की हालत बिगड़ गई।
जिसके बाद जांच के लिए स्थानीय डॉक्टर धरना स्थल पर पहुंचे और लड़कियों की जांच की। वहीं उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने लड़कियों को एंबुलेंस में जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया।