रिटायरमेंट से सवा महीना पहले जेई 10 हजार रुपए रिश्वत लेता काबू

Edited By vinod kumar, Updated: 17 Dec, 2019 11:15 AM

je arrested for taking bribe of 10 thousand rupees

रिटायरमैंट से सवा महीना पहले माडल टाऊन यू.एच.बी.वी.एन. के जे.ई. जयपाल को विजिलेंस की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जे.ई. को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच कर रहे विजिलेंस इंस्पैक्टर देवेन्द्र सिंह...

यमुनानगर(सतीश) : रिटायरमेंट से सवा महीना पहले माडल टाऊन यू.एच.बी.वी.एन. के जे.ई. जयपाल को विजिलेंस की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जे.ई. को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच कर रहे विजिलेंस इंस्पैक्टर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रोफैसर कालोनी के गौरव का सैनेटरी का कारोबार है। उसने बिजली का नया मीटर लगवाना था।

टाल मटोल के नाम पर जे.ई. ने 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी। गौरव ने उन्हें भी सूचना दी। ड्यूटी मैजिस्टे्रट की नियुक्ति में टीम का गठन किया गया। सोमवार को जे.ई. जयपाल जब गौरव के घर प्रोफैसर कालोनी पहुंचा और उसने 2000 हजार के 5 नोट यानी 10 हजार रुपए ले लिए। तब टीम ने उसे काबू कर लिया। हाथ धुलवाए तो उसके हाथ लाल हो गए। उधर आरोपी जे.ई. जयपाल के मुताबिक 31 जनवरी को उसकी रिटायरमेंट है। वह लगन और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहा था। गौरव के आरोपों को उसने झूठा बताया है। उसने बताया कि उसने कोई पैसे नहीं लिए। ये जबरन किया गया ड्रामा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!