इनेलो का महिला सम्मलेन, प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला भी रही मौजूद

Edited By Isha, Updated: 07 Apr, 2022 04:11 PM

inld women conference

अंबाला छावनी के कच्चा बाजार मे इनेलो का महिला सम्मलेन हुआ जहाँ पर महिला कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि अंबाला छावनी में पहली बार महिला सम्मेलन

अंबाला(अमन): अंबाला छावनी के कच्चा बाजार मे इनेलो का महिला सम्मलेन हुआ जहाँ पर महिला कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि अंबाला छावनी में पहली बार महिला सम्मेलन संपन्न हो रहा है और इसमें अंबाला की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है।

वहीं सम्मलेन मे भाग लेने आई इनेलो पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि इनैलो पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा ही महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है।  उन्होंने कहा कि सम्मान पेंशन योजना हो, लाडली योजना या फिर शगुन योजना यह सब जगत ताऊ व पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल व इनैलो की ही देन है।

महिलाओं की राजनीति में समुचित भागीदारी भी इनेलो शासन काल में ही सर्वप्रथम सुनिश्चित हुई थी। महिला शिक्षा के क्षेत्र में भी इनेलो सरकार के समय सबसे अधिक कार्य किए गए। महिलाओं के लिए अलग स्कूल हो, कॉलेज हो या अन्य शिक्षण संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी इन सबके लिए विशेष व्यवस्था विशेषतौर पर चौधरी देवीलाल व चौधरी ओम प्रकाश चौटाला  के प्रयासों से ही सम्भव हो सका। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!