हरियाणा में इनेलो कमजोर स्थिति में है इसलिए बसपा से गठबंधन किया: सुमित्रा चौहान

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 20 Apr, 2018 04:05 PM

inelo in haryana is in poor condition and therefore coalition with bsp

हरियाणा से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने पंचकूला में एक प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली में होने वाली जनआक्रोश रैली में बढ़-चढक़र भाग लिया....

पंचकूला(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने पंचकूला में एक प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली में होने वाली जनआक्रोश रैली में बढ़-चढक़र भाग लिया जाएगा।

इनेलो और बसपा पार्टी के गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में इनेलो  कमजोर स्थिति में है। जिसके चलते इनेलो को बसपा से गठबंधन करना पड़ा और यह गठबंधन बे-मेल गठबंधन है।

उन्होंने कहा कि इस जनआक्रोश रैली में महिलाओं को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जोकि पूरे हरियाणा में महिलाओं को इस जन आक्रोश रैली में पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगी। इस रैली में हरियाणा की महिलाएं तिरंगे के रंग के कपड़ों में नजर आयेंगी।

सुमित्रा ने कहा कि देश और हरियाणा में भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों के अंदर काफी आक्रोश है। जोकि दिल्ली के रामलीला मैदान में देखने को मिलेगा। केंद्र सरकार की कुरीतियों के खिलाफ इस जनाक्रोश रैली में लोग तय कर देंगे। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि वह रैली के संदर्भ में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद पलवल, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, कैथल एवं करनाल में महिलाओं को रैली के लिए न्यौता देंगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!