शहर की खूबसूरती में 'चौथा चांद' बनकर झूल रहे अवैध होर्डिंग्स, नहीं है कोई लेखा-जोखा

Edited By Shivam, Updated: 20 Dec, 2021 08:14 PM

illegal hoardings swinging as fourth moon in beauty of city

नगर परिषद से नगर निगम बना सोनीपत अभी भी अवैध होर्डिंग्स से अटा पड़ा है। शहर में दिखने वाले होर्डिंग्स की इतनी भरमार है कि इनका कोई लेखा-जोखा भी नहीं रखा गया है। शहर के खंबों, चौक-चौराहों पर लटके होर्डिंग्स के पीछे करोड़ों के खेल होने की भी आशंका...

सोनीपत (पवन राठी): नगर परिषद से नगर निगम बना सोनीपत अभी भी अवैध होर्डिंग्स से अटा पड़ा है। शहर में दिखने वाले होर्डिंग्स की इतनी भरमार है कि इनका कोई लेखा-जोखा भी नहीं रखा गया है। शहर के खंबों, चौक-चौराहों पर लटके होर्डिंग्स के पीछे करोड़ों के खेल होने की भी आशंका जताई जा रही है, क्योंकि बिना अधिकारियों की मिलीभगत के होर्डिंग्स का यह खेल खेला जाना संभव नहीं है। हालांकि इस मामले में अब नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।

PunjabKesari, Haryana

सोनीपत नगर परिषद को भंग कर नगर निगम बनाया गया, ताकि शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाए जा सकें, लेकिन शहर की खूबसूरती के चौथे चांद की जगह होर्डिंग्स लटके हुए हैं। ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इस मामले की जानकारी न हो, इसके बावजूद भी होने के बाद शहर में चारों तरफ राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स लगे हुए हैं। होर्डिंग्स के इस खेल में कांग्रेस सभी राजनीतिक पार्टियों से एक कदम आगे दिखाई दे रही है, जिसने पुलिस चौकी के ऊपर भी होर्डिंग्स लगा दिए हैं।

PunjabKesari, Haryana

वहीं जब इस मुद्दे पर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सुभाष चंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक नगर निगम द्वारा होर्डिंग्स लगाने का कोई भी टेंडर नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में जितने भी राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स लगे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 60-65 लोगों की एक लिस्ट भी बनाई गई है, जिन पर जुर्माना लगाने के साथ उन्हें नोटिस दिया जाएगा। निगम के  ज्वाइंट कमिश्नर ने अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की भी बात कही है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!