बंद कमरे में ससुर ने की शर्मनाक हरकत तो पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 May, 2017 03:14 PM

husband created unnatural relationship

जवाहर कालोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुर पर कमरे में घुस कर दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया है।

फरीदाबाद (पंकेस):जवाहर कालोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुर पर कमरे में घुस कर दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता का पति भी उसके साथ मारपीट कर अप्राकृतिक कुकर्म करता था। इसके अलावा ससुराल के अन्य सदस्य उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर थाना सारन पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक जवाहर कालोनी निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह अप्रैल 2013 में पलवल निवासी राजेंद्र के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले शुरू से ही खुश नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल ने दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। इस सब तो वह सहन कर रही थी।
उसका पति शादी के बाद से उस पर अप्राकृतिक कुकर्म करने का दवाब बना रहा था। विरोध करने पर उसका पति मारपीट कर उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसके अलावा उसका ससुर भी उस पर बुरी नजर रखे हुए थे। एक दिन वह बाथरूम में नहा रही थी। तभी उसे अहसास हुआ कि कोई उसे देख रहा है। तभी उसने देखा कि दरवाजे के छेद से उसका ससुर उसे देख रहा था। वह तुरंत कपड़े पहन कर कमरे में आ गई। पीछे पीछे उसका ससुर भी आ गया।

ससुर ने आते ही उसे दबोच लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। लेकिन वह उससे छूट कर बाहर निकल आई, सास और ननद को बताया तो दोनों मारपीट करते हुए ससुर के सामने उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने उसके पति राजेंद्र, ससुर अमीर सिंह, सास ओमवती और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!