Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Mar, 2023 02:16 PM
होली के अवसर पर साईं कुंज में लोगों ने मस्ती में सराबोर होकर खूब गुलाल उड़ाया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनीता राणा...
गुड़गांव, (ब्यूरो): होली के अवसर पर साईं कुंज में लोगों ने मस्ती में सराबोर होकर खूब गुलाल उड़ाया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनीता राणा को आमंत्रित किया गया। सुनीता राणा को मास्टर्स एथलीट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया 2023 द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। सुनीता राणा ने यह मेडल कोलकाता में हुई एथलीट प्रतियोगिता में जीता है। अब उनका चयन फिलीपींस में नवंबर 2023 में होने वाले एशिया गेम्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
साईं कुंज आरडब्ल्यूए के प्रधान राकेश राणा ने बताया कि यहां आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान म्यूजिकल चेयर सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को मुख्य अतिथि सुनीता राणा द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। राकेश राणा ने कहा कि इस देश में अब महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा कर साबित कर दिया है कि वह किसी भी पुरूष से कम नहीं हैं। इस बार होली और विश्व महिला दिवस एक ही दिन था तो ऐसे में त्यौहारों का जश्न दोगुना हो गया।