महिलाओं की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत: मनोहर लाल

Edited By Updated: 29 Apr, 2017 04:04 PM

haryana kurukshetra manohar lal khattar

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मैक के ऑडिटोरियम हॉल में स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वूमैन टी.वी. नैटवर्क चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा ऑल वूमैन ग्रैंड म्यूजिकल शो वॉओ वूमनिया के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। इससे पहले ट्रस्ट की तरफ से 1930 के दशक से लेकर अब तक महिला कलाकारों, अदाकारों, गीतकारों, संगीतकारों आदि बारे दिखाया गया। ट्रस्ट की तरफ से छात्राओं और महिलाओं ने पुरानी फिल्मों के गीत सुनाए। 

सी.एम. ने कहा कि महिलाओं के कामों को जनता तक पहुंचाना बहुत जरूरी है। साक्षी मलिक, दीपा मलिक, कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज के लोगों को इनसे प्रेरणा लेकर कार्य करने को कहा। कार्यक्रम में डब्ल्यू.टी.वी. की निदेशिका सुनीता धारीवाल, निदेशिका डा. शालिनी शर्मा व शारदा मित्तल, म्यूजिक निदेशक डा. अरुणकांत ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। 

कुरुक्षेत्र को 52 करोड़ की 3 परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र जिले को करीब 52 करोड़ रुपए की 3 परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को 39 करोड़ की लागत से बनने वाली एल.एन.जे.पी. की नई इमारत का शिलान्यास किया। 2.15 करोड़ की लागत से निर्मित बहुमंजिला राजकीय स्कूल पिपली तथा लाडवा में 10.40 करोड़ की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट का उद्घाटन किया। सी.एम. ने पत्रकारवार्ता में कहा कि हरियाणा का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र से युवाओं के साथ सीधी बात कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा। सी.एम. ने कहा कि ढींगरा रिपोर्ट के लीक होने के मामले में कोई कुछ भी कह दे, उस पर कैसे विश्वास किया जाए। अगर रिपोर्ट लीक होने के मामले का पता चला तो जांच का विषय होगा। अदालत इस मामले संज्ञान ले रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!