Edited By vinod kumar, Updated: 08 Nov, 2021 04:23 PM
हरियाणा के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खराब फसलों के मुआवजा राशि को बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसानों को अब 12 हजार की बजाय 15 हजार रुपये मुआवजा राशि दी जाएगी।
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खराब फसलों के मुआवजा राशि को बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसानों को अब 12 हजार की बजाय 15 हजार रुपये मुआवजा राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 75 से 100 फीसदी फसल के खराब होने पर दी जाने वाली मुआवजा राशि को 12 हजार प्रति एकड़ से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ कर दिया गया है। वहीं 10 हजार रुपये मुआवजा राशि को बढ़ाकर 12500 रुपये कर दिया गया है। इससे नीचे के सभी स्लैब में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
किसानों को बधाई हमारी सरकार ने फसल खराब होने पर दी जाने वाली मुआवजा राशि बढ़ाई , 12000 की मुआवजा राशि को ₹15000 किया, 10000 की मुआवजा राशि को बढ़ाकर ₹12500 किया, नीचे के सभी स्लैब में 25% की बढ़ोतरी भी की । मुख्यमंत्री @mlkhattar कृषि मंत्री @JPDALALBJP को धन्यवाद ।
— Om Prakash Dhankar (@OPDhankar) November 8, 2021
इसके लिए हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री जेपी दलाल का धन्यवाद किया। उन्होंने ट्विटर ट्वीट कर लिखा कि किसानों को बधाई हमारी सरकार ने फसल खराब होने पर दी जाने वाली मुआवजा राशि बढ़ाई, 12000 की मुआवजा राशि को 15000 रुपये किया, 10000 की मुआवजा राशि को बढ़ाकर 12500 रुपये किया, नीचे के सभी स्लैब में 25% की बढ़ोतरी भी की। मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को धन्यवाद।