Edited By vinod kumar, Updated: 13 Aug, 2020 07:36 PM
हरियाणा में कोरोना के नए मामलों के साथ ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज प्रदेश में जहां 793 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, वहीं 792 लोग ठीक होकर घर लौटे। इसके साथ आज 8 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 511 पहुंच...
डेस्क: हरियाणा में कोरोना के नए मामलों के साथ ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज प्रदेश में जहां 793 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, वहीं 792 लोग ठीक होकर घर लौटे। इसके साथ आज 8 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 511 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की आंकड़ा 44817 पहुंच गया है। जिसमें से 6820 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 146 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 121 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 25 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 37486 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। जिसके चलते अब रिकवरी रेट 83.64 पहुंच गई है।
देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (13 अगस्त)-
गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-