नशे में धुत पूर्व फौजी ने बेटे को मारी गोली

Edited By Updated: 08 Jan, 2017 04:15 PM

साइबर सिटी के सिविल लाइन एरिया अंतर्गत पटेल नगर में एक पूर्व फौजी ने बेटे को ताबड़तोड़ गोली मार दी।

गुड़गांव: साइबर सिटी के सिविल लाइन एरिया अंतर्गत पटेल नगर में एक पूर्व फौजी ने बेटे को ताबड़तोड़ गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायलावस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन सूचना पाकर मौके पर गई पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस सम्बंध में एसीपी/सीपीआरओ मनीष सहगल ने बताया कि पूर्व फौजी अपने बेटे के नशे की लत से परेशान था। अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक रात में पिता व बेटे के बीच नशे को लेकर कहासुनी हो गई थी। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। गिरफ्तारी के बाद ही हथियार को बरामद किया जाएगा।  जानकारी के अनुसार जगदीश शहर के पटेल नगर में रहते हैं। वह सेना से रिटायर है। बताया जाता है कि परिवार में उनके अलावा पत्नी, बेटी व बेटा हैं। उनका बेटा मोरध्वज नशे का आदी है।

पुलिस के अनुसार बेटे के शराब पीने व अन्य नशे की लत से जगदीश काफी परेशान थे। पिता ने बेटे को शराब व अन्य नशा छोडऩे के लिए कई बार मना किया, लेकिन बेटे के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात मोरध्वज नशे की हालत में घर आया। इस पर उसके पिता ने उसे टोक दिया। इसको लेकर पिता व पुत्र में कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार अब तक जांच में सामने आया है कि बेटे ने नशे की हालत में पिता व परिवार के अन्य लोगों से भी मारपीट की। पुलिस के अनुसार नशे में धुत्त मोरध्वज पिता का लाइसेंसी पिस्टल निकाल लाया। उसके हाथ में पिस्टल देख परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए। इस दौरान उसके पिता ने बेटे के हाथ से पिस्टल छीनने की कोशिश की। 

पिस्टल छीनने के दौरान दोनों के बीच काफी हाथापाई हुई। आखिरकार रिटायर फौजी ने बेटे के हाथ से पिस्टल छीन ली। पुलिस के अनुसार पिस्टल छीनने के बाद पिता ने बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से मोरध्वज गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!