हरियाणा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि

Edited By Deepak Paul, Updated: 08 Feb, 2019 11:53 AM

hail with heavy rain in haryana

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने गुरुवार को अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है लेकिन शुक्रवार के बाद मौसम साफ रहेगा लेकिन कई जगह धुंध छाए रहने की संभावना से...

करनाल(सरोए): पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने गुरुवार को अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है लेकिन शुक्रवार के बाद मौसम साफ रहेगा लेकिन कई जगह धुंध छाए रहने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हल्की बारिश जहां फसलों के लिए लाभदायक साबित हो रही है, वहीं जहां-जहां ओलावृष्टि हुई, वहां नुक्सान हुआ है। 

सबसे ज्यादा नुक्सान सरसों की फसलों में होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में जहां गुहला में 40 एम.एम., सोनीपत में 15, पानीपत में 11, रोहतक में 7 व अम्बाला में 2.2 बारिश एम.एम. दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य जिलों में बारिश काफी कम हुई जिसे नापा नहीं जा सका। जैसे करनाल-सिरसा में बारिश नापी नहीं जा सकी जबकि हिसार में बारिश शून्य एम.एम. दर्ज की गई। इसी तरह हिसार में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार नारनौल में 13.8, सिरसा में 11.8, करनाल में 13.6, अम्बाला में 13.4, भिवानी में 15.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में तेज हवाओं से मौसम को सर्द बना दिया है, आसमान में बादलों की घटा छाई हुई है। काबिलेगौर है कि करनाल जिला में करीब 1 लाख 72 हजार हैक्टेयर में गेहूं की फसल उगी हुई है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!