Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Nov, 2026 11:19 AM

अगर आप भी गुड़गांव की सड़कों पर निकल रहे हो तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गुड़गांव पुलिस ने गुड़गांव की दो महत्वपूर्ण सड़कों को वाहनों के लिए वन-वे कर दिया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): अगर आप भी गुड़गांव की सड़कों पर निकल रहे हो तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गुड़गांव पुलिस ने गुड़गांव की दो महत्वपूर्ण सड़कों को वाहनों के लिए वन-वे कर दिया है। इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, वन-वे के नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, हुड्डा सिटी सेंटर के सामने स्थित Z चौक से 42/27 चौक की ओर जाने वाले वाहनों को ही आवागमन की अनुमति है। अतः 42/27 चौक से Z चौक की ओर जाना प्रतिबंधित है। वहीं, MLA फ्लैट रेड लाइट से गलेरिया मार्केट होते हुए गलेरिया मार्केट टी-पॉइंट की ओर जाने वाले वाहनों को ही आवागमन की अनुमति है। अतः गलेरिया मार्केट टी-पॉइंट से MLA फ्लैट रेड लाइट की ओर जाना प्रतिबंधित है।
पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील है कि उपरोक्त दोनों सड़क मार्गों पर निर्धारित वन-वे यातायात व्यवस्था का सख्ती से पालन करें तथा विपरीत दिशा में वाहन न चलाएं। यदि कोई वाहन चालक निर्धारित वन-वे मार्ग पर विपरीत दिशा में वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 (MV Act, 1988) के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।