Edited By Shivam, Updated: 03 Feb, 2019 06:45 PM
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुज्जर ने करनाल में जींद उपचुनाव व विधान सभा बजट सत्र पर अपनी प्रतिक्रिया दी। यहां उन्होंने बजट को सभी वर्गों के लिए लाभकारी बताया, वहीं जींद उपचुनाव में मिली भाजपा को जीत पर कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा था, लेकिन...
करनाल(केसी आर्या): हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुज्जर ने करनाल में जींद उपचुनाव व विधान सभा बजट सत्र पर अपनी प्रतिक्रिया दी। यहां उन्होंने बजट को सभी वर्गों के लिए लाभकारी बताया, वहीं जींद उपचुनाव में मिली भाजपा को जीत पर कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर की नीतियों के चलते भाजपा को जींद में पहली बार जीत मिली है। गुज्जर करनाल में सेवा भारती हरियाणा आरएसएस शाखा के प्रांगण में बनने वाली व्यायाम शाला के निर्माणकार्य के शुभारंभ के लिए पहुंचे थे।
यहां उन्होंने कहा कि जींद उप चुनाव पर बोलते हुए कहा दूसरी पार्टियां कई तरह का भ्रम फैला रही थी, लेकिन पहली बार जींद ही धरती में बीजेपी की जीत हुई। यह सब मुख्यमंत्री के समान विकास कार्यों की जीत है, आने वाले विधानसभा बजट पर उन्होंने कहा इस बार का बजट सभी वर्गों के लिए लाभकारी होगा, बजट में हर वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रगति के अनुसार हरियाणा का पिछला बजट 1 लाख 15 करोड़ रूपये था, जो पंजाब के बजट से काफी ज्यादा था, इस बार का बजट सवा लाख करोड़ से ज्यादा होगा।