बकरी ने सब्जी व पौधों को पहुंचाया नुकसान, फिर जाे हुआ आप भी जाने

Edited By vinod kumar, Updated: 05 Jan, 2020 12:44 PM

goat caused damage to vegetables and plants

शहर के पटेल नगर में बकरी ने सब्जी व पौधों को नुकसान पहुंचा दिया, जिससे 2 पक्षों में जमकर झगड़ा हो। देखते ही देखते झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। झगड़े में एक पक्ष के एक ही परिवार के 2 बच्चों सहित 5 घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष में पति-पत्नी भी गंभीर...

सोनीपत(स.ह.): शहर के पटेल नगर में बकरी काे लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। जिससे एक पक्ष के एक ही परिवार के 2 बच्चों सहित 5 घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष में पति-पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर मैडीकल कालेज, खानपुर कलां रैफर कर दिया। चिकित्सकों द्वारा झगड़ेे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झगड़े में घायल प्रवीण ने बताया कि उन्होंने अपने घर के बाहर खुले में सब्जी व पौधे लगा रखे हैं। पड़ोस में रहने वाले एजाज की बकरी रोजाना पौधों को नुकसान पहुंचाती है।

कई बार कहने पर भी पड़ोसियों ने बकरी को काबू में नहीं किया। शनिवार सुबह नुकसान के बारे में बात करने पर पड़ोसी ने रॉड व ईंटों से वार करने शुरू कर दिए, जिसमें उसकी पत्नी माया, माता विमला, पुत्र सूरज व पुत्री शिवानी घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष में इजाज व उसकी पत्नी असियाना भी घायल हो गए। घायलों को पड़ोसियों द्वारा शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। झगड़े में प्रवीण को कमर में, विमला को हाथ पर, सूरज को हाथ पर माया को सिर पर व शिवानी को कंधे पर चोट है। वहीं, दूसरे पक्ष में इजाज को सिर व उसकी पत्नी आशियाना को सिर व पांवों में चोट है। झगड़े की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। घायलों को गंभीर हालत के चलते खानपुर मैडीकल कालेज, रैफर कर दिया है। 

पुरानी रंजिश के चलते हुआ झगड़ा
घायल प्रवीण ने बताया कि उनका झगड़ा एक महीने पहले इजाज से हुआ था। जिसके चलते वह रंजिश रखे हुए था। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। पुरानी रंजिश के चलते वह बकरी को सब्जियों में छोड़ता था। इजाज ने बकरी का बहाना बनाकर राड व ईंटों से परिवार को घायल किया है। हालांकि इस झगड़े में दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हुए हैं। पुलिस दोनों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!