कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ रामप्रकाश का निधन, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के थे करीबी

Edited By Isha, Updated: 14 Dec, 2023 11:41 AM

former president of haryana unit of congress ram prakash passes away

कांग्रेस की हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राम प्रकाश का बुधवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। परिवार के करीबी लोगों ने यह जानकारी दी। वह 84 वर्ष के थे। हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री और राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रकाश कुछ समय से बीमार थे।

कुरुक्षेत्र:  कांग्रेस की हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राम प्रकाश का बुधवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। परिवार के करीबी लोगों ने यह जानकारी दी। वह 84 वर्ष के थे। हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री और राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रकाश कुछ समय से बीमार थे।

उनका दोपहर में यहां अंतिम संस्कार किया गया। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता एचएस चट्ठा और अशोक अरोड़ा एवं जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता ईश्वर सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रकाश 1991 से 1994 तक पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजनलाल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा मंत्री थे।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रकाश के निधन पर शोक व्यक्त किया। हुड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ मेरे करीबी मित्र, पूर्व सांसद एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. रामप्रकाश जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। वे बेहद सरल, मिलनसार और मृदुभाषी थे एवं जनहित के कार्यों के प्रति सदा तत्पर रहते थे।” उन्होंने कहा, “दिवंगत पुण्यात्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भगवान से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहने का संबल प्रदान करें।”

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!