हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला तिहाड़ जेल से हुए रिहा, इनेलो परिवार में खुशी का माहौल

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jul, 2021 12:35 PM

former chief minister op chautala released tihar jail

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला आज सुबह 9.30 बजे अपनी रिहाई के लिए तिहाड़ जेल में पहुंचेंगे...

दिल्ली (कमल कांसल) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल में रिहा हो गए है। तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद इनेलो सुप्रीमो गुरुग्राम स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके पौत्र कर्ण चौटाला उनके सारथी बनकर रहे। ओपी चौटाला की रिहाई के बाद पूरे इनेलो परिवार में खुशी का माहौल है। पूरे हरियाणा से हजारों की संख्या में इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत करने के लिए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर पहुंच चुके है। 

बता दें कि साल 2013 में ओमप्रकाश चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और 3 सरकारी अधिकारियों को 3 हजार से अधिक शिक्षकों की अवैध तरीके से भर्ती के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। वकील के मुताबिक सरकार की तरफ से मिली छूट को मिलाकर चौटाला की सजा पूरी हो गई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!