विदेश गए पति ने भिजवाया तलाक का नोटिस, 4 पर केस

Edited By Isha, Updated: 22 Sep, 2024 01:33 PM

fir aginst husband

एक महिला ने पति पर आरोप लगाया कि विदेश जाने के बाद पति ने उसे तलाक का नोटिस भिजवाया है।  थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत निवासी विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साढ़े 7 साल पहले उत्तम से हुई थी।

जींद : एक महिला ने पति पर आरोप लगाया कि विदेश जाने के बाद पति ने उसे तलाक का नोटिस भिजवाया है।  थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत निवासी विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साढ़े 7 साल पहले उत्तम से हुई थी। उसके माता-पिता ने हैसियत से बढ़कर खर्च किया था।  शादी के बाद वह पति के साथ उसके कार्यस्थल वाले शहर में चली गई थी। जहां पर उसे पता चला कि पति के एक अन्य महिला से भी संबंध रहे हैं। जिसके बारे में पूछने पर पति ने उसे मारना-पीटना व धमकाना शुरू कर दिया। 

उसका देवर विदेश में रहता है। उसकी शादी के करीब डेढ़ साल बाद देवर की शादी हुई तो वह अपनी ससुराल में रहने आ गई। जहां देवर की शादी सम्पन्न होते ही पति व सास-ससुर ने उस पर कम दहेज लाने के लिए तानाकशी शुरू कर दी।
देवर ने कहा कि वह  उसके पति को अपने साथ विदेश में सैट कर लेगा तथा उसकी दूसरी शादी करवा देगा। आरोपी उस पर दहेज में आई-20 कार व 5 लाख रुपए नकदी लाने का दबाव डालने लगे।  जिसका विरोध करने पर उससे अक्सर मारपीट की जाती थी।

आरोपियों के दबाव में ही उसे एक अस्पताल में नौकरी करनी पड़ी। जहां पर करीब साढ़े 3 साल तक नौकरी करने के बाद आरोपियों ने उससे यह कहकर नौकरी छुड़वा दी कि वे उ

से पति के साथ विदेश में देवर के पास भेजेंगे। उसे विदेश भेजने के नाम पर आरोपियों ने उसके पिता से अलग-अलग तारीखों में करीब 20 लाख रुपए ले लिए। जिसके बाद करीब सवा साल पहले अकेले पति को ही विदेश भेज दिया गया, जबकि उसे कागजात तैयार न होने की बात कहकर टरकाते रहे। 


महिला का आरोप है कि विदेश जाने के बाद पति ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। वह जब ससुराल गई तो वहां भी सास-ससुर ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इस मामले को लेकर पंचायत हुई तो आरोपियों ने सितम्बर, 2024 तक का समय मांग लिया। 

इस दौरान जुलाई महीने में उसके पिता को एक नोटिस प्राप्त हुआ। जो उसके पति द्वारा विदेशी कोर्ट से सैपरेशन के आधार पर तलाक मांगने भेजने गया था। जिसमें पति ने खुद को 5 साल से अलग रहना बताया है। जबकि डेढ़ साल पहले तक वह पति के साथ रहती थी। आरोपियों ने धमकी दी है कि वे उसके भाई को जान से मरवा देंगे।  महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच तेज कर दी है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!