Farmers Protest 2.0: फिर बेनतीजा रही सरकार के साथ बातचीत, आज भारत बंद का आह्वान

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Feb, 2024 08:40 AM

farmers protest 2 0 government remained inconclusive bharat bandh today

किसान नेताओं और केंद्र के मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत ​भी बेनतीजा रही। यह बातचीत रात 8 बजे से करीब 1:30 बजे तक चली। सूत्रों के अनुसार किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और सरकार से सभी मांगों पर तुरंत घोषणा करने का दबाव...

हरियाणा डेस्क : किसान नेताओं और केंद्र के मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत ​भी बेनतीजा रही। यह बातचीत रात 8 बजे से करीब 1:30 बजे तक चली। सूत्रों के अनुसार किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और सरकार से सभी मांगों पर तुरंत घोषणा करने का दबाव बना रहे हैं। एक बार फिर एमएसपी को लेकर किसान अड़ गए हैं। अब रविवार को फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

इससे पहले दो दौर की वार्ता क्रमश: आठ और 12 फरवरी को हुई थी जो बेनतीजा रही थी। बैठक में किसानों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर शामिल हैं। इन दोनों संगठनों ने ही अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते ‘दिल्ली चलो' का आह्वान किया है।

PunjabKesari

आज भारत बंद का आह्वान

बता दें कि किसानों के दिल्ली कूच का आज चौथा दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के समर्थन में अब हरियाणा में भी प्रदर्शन की तैयारी हो गई है। वहीं BKU (चढ़ूनी) के वर्कर आज हरियाणा के सभी टोल दोपहर 12 से 3 बजे तक फ्री करेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!