कल सरकार के साथ होने वाली मीटिंग पर किसान नेता चढूनी ने जताई निराशा, कही ये बात

Edited By Shivam, Updated: 03 Jan, 2021 11:59 PM

कल यानि 4 जनवरी को केंद्र के साथ होने वाली किसानों की मीटिंग से पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बड़ा बयान दिया है। चढूनी ने कहा कि सरकार के रुख को देखते हुए उन्हें नहीं लगता कि सोमवार को सरकार और किसानों के बीच सहमति बनेगी, ऐसे...

करनाल (विकास मैहला): कल यानि 4 जनवरी को केंद्र के साथ होने वाली किसानों की मीटिंग से पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बड़ा बयान दिया है। चढूनी ने कहा कि सरकार के रुख को देखते हुए उन्हें नहीं लगता कि सोमवार को सरकार और किसानों के बीच सहमति बनेगी, ऐसे में किसानों का आंदोलन और लंबा खिंच सकता है। आंदोलन के दौरान गुरनाम चढूनी ने अपने संगठन से लोगों को जोडऩे का अभियान भी शुरू कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन "चढूनी" के नए पदाधिकारियों को आंदोलन के मंच से नियुक्ति दी गई।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हाइवे के टोल पर चल रहा किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। क्रमिक भूख हड़ताल के दसवें दिन पांच महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठी और किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरने पर डटे किसानों को संबोधित करने के लिए किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी टोल पर पहुंचे। 

PunjabKesari, Haryana

यहां एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं का आभार जताते हुए चढूनी ने कहा कि किसानों के आंदोलन को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। अपने सम्बोधन में गुरनाम चढूनी ने एक बार फिर अम्बानी, अडानी ओर बाबा रामदेव के प्रोडक्ट्स के बहिष्कार करने का आह्वान किया। सोमवार को दिल्ली में होने वाली सरकार के साथ बातचीत को लेकर चढूनी का रुख निराशा भरा दिखाई दिया। उन्होंने बातचीत से पहले ही आशंका जताई कि इस वार्ता से कोई हल नहीं निकलेगा।

वहीं अब टोल पर जारी किसानों के धरने में भारतीय किसान यूनियन चढूनी लिखे हुए झंडे लग चुके हैं। अपने संगठन से लोगों को जोडऩे की मुहिम भी चढूनी ग्रुप ने आंदोलन के दौरान तेज कर दी है। टोल पर पहुंचे चढूनी ने दर्जन भर नए पदाधिकारियों को आंदोलन के मंच से नियुक्ति प्रदान की। हालांकि पहले टोल पर चल रहे प्रदर्शन में किसी भी व्यक्ति विशेष अथवा पार्टी विशेष का झंडा प्रदर्शित करने पर पाबंदी लगाई गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!