एक्शन में ED : हरियाणा के कांग्रेस, BJP और इनेलो नेता के घर पर की छापेमारी

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jan, 2024 11:12 AM

ed in action raid on the house of congress bjp and inld leader of haryana

हरियाणा की कई जगह पर आज सुबह ईडी ने रेड डाली। ईडी ने सोनीपत कांग्रेस, करनाल भाजपा और यमुनानगर में इनेलो नेताओं के घर पर दबिश दी। फिलहाल ईडी की रेड जारी है।

सोनीपत/यमुनानगर/करनाल : हरियाणा की कई जगह पर आज सुबह ईडी ने रेड डाली। ईडी ने सोनीपत कांग्रेस, करनाल भाजपा और यमुनानगर में इनेलो नेताओं के घर पर दबिश दी। फिलहाल ईडी की रेड जारी है। 

जानकारी के अनुसार ईडी की अलग-अलग टीमें हरियाणा के तीन जिलों में पहुंची है। सोनीपत में अवैध माइनिंग को लेकर कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पंवार के घर ईडी की कईं टीम पहुंची। ईडी के अधिकारी कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पंवार के घर माइनिंग को लेकर कागजात खंगाल रहे हैं। इस दौरान विधायक सुरेंद्र पंवार अपने आवास पर मौजूद हैं। सुरेंद्र पंवार के सहयोगी सुरेश त्यागी के घर भी ईडी की टीम पहुंची है।

इसी तरह करनाल में बीजेपी नेता मनोज वधवा के घर ईडी ने छापेमारी की है। सेक्टर-13 में बीजेपी नेता मनोज वधवा का घर है, जहां पर ईडी की टीम दस्तवाजों को खंगाल रही है। मनोज वधवा यमुनानगर में खनन कारोबार से जुड़े हैं। वह साल 2014 में मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इसी तरह यमुनानगर में इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के यहां भी ईडी की टीम ने दस्तक दी है। यमुनानगर और आसपास के जिलों में अवैध खनन को लेकर यह रेड की गई है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!