जल्द ही नई पार्टी बना सकते हैं डा. अशोक तंवर!

Edited By Isha, Updated: 06 Feb, 2020 11:35 AM

dr ashok tanwar can make a new party soon

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर जल्द ही नई पार्टी का गठन कर सकते हैं।  बतादें कि कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद संकेत मिल रहे थे कि वे जजपा का दामन थाम सकते हैं लेकिन हरियाणा विधानस

गुडग़ांव (गौरव): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर जल्द ही नई पार्टी का गठन कर सकते हैं।  बतादें कि कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद संकेत मिल रहे थे कि वे जजपा का दामन थाम सकते हैं लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव तत्काल आ जाने से वे यह निर्णय शायद नहीं ले पाए। फिलहाल वे मौजूदा स्थिति में अकेले  ही हरियाणा के लोगों की आवाज उठा रहे हैं। बुधवार को कार्यकत्र्ताओं के साथ की बैठक में वे सामने आए और नई पार्टी के गठन के संकेत भी दिए। इस बैठक में निर्णय हुआ है कि उनके प्रदेश भर के कार्यकत्र्ता 16 फरवरी को करनाल में उनका जन्मदिन स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएंगे। जिस तरह से करनाल में आयोजन की योजनाएं बनाई जा रही हैं, इससे लग रहा है कि आगामी 16 फरवरी को डा. अशोक तंवर नई पार्टी के गठन का भी ऐलान कर सकते हैं।

बैठक में पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने  कहा कि सभी को विधानसभा चुनाव से पहले हुए घटनाक्रम की सारी जानकारी है और मैंने मेरे साथियों की अनदेखी के कारण ही कांग्रेस पार्टी को छोड़ा था। अब वही सब साथी एकत्र होकर दोबारा संघर्ष करने के लिए कह रहे हैं क्योंकि हरियाणा प्रदेश में आज विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। साथियों का आगामी लड़ाई को लेकर भी जो निर्णय होगा, उसमें वे एक कार्यकत्र्ता की तरह से संघर्ष करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि आज प्रदेश के किसान कमेरे और आम वर्ग की आवाज को उठाने वाला कोई भी नहीं है।राम रहीम अगर जेल में सुरक्षित नहीं है तो उनकी 

सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी
पूर्व सांसद तंवर ने कहा कि जेल मंत्री रणजीत सिंह कह रहे हैं कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल में सुरक्षित नहीं है, अगर जेल मंत्री ये बात कह रहे हैं कि राम रहीम जेल में सुरक्षित नहीं है तो जरूर उनके पास कुछ आऊटपुट होंगे लेकिन जेलमंत्री का ऐसा बयान हरियाणा की आमजन को ङ्क्षचतित करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। अगर जेल में राम रहीम सुरक्षित नहीं है तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी तो सरकार और प्रशासन की है लेकिन इस तरह के बयान देकर जेलमंत्री खुद अपने ही महकमे की कमियां आमजन को दिखा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!