Edited By Isha, Updated: 13 Mar, 2024 12:46 PM
जजपा की ओर से पार्टी विधायकों के लिए विधानसभा में अनुपस्थित रहने को लेकर व्हिप जारी किया गया था। पार्टी के हरियाणा विधानसभा के मुख्य सचेतक अमरजीत ढांडा की ओर से यह लेटर जारी किया गया है
चंडीगढ़ः जजपा की ओर से पार्टी विधायकों के लिए विधानसभा में अनुपस्थित रहने को लेकर व्हिप जारी किया गया था। पार्टी के हरियाणा विधानसभा के मुख्य सचेतक अमरजीत ढांडा की ओर से यह लेटर जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर पार्टी के व्हिप को दरकिनार करते हुए जेजेपी के चार विधायक ईश्वर सिंह, रामकुमार गौतम, देवेन्द्र बबली और जोगीराम सदन में पहुंचे। हालांकि विधायकों को टूटने की खबरों के चलते दुष्यंत चौटाला ने चारों को चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद चारों विधायक सदन में आए, शकल दिखाई और चले गए।
गौर रहे कि हरियाणा में मंगलवार को बीजेपी सरकार का चेहरा बदल गया। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वह राज्य को 15वें मुख्यमंत्री बन गए। आज हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।विशेष सत्र के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने सदन में विश्वास प्रस्ताव रखा।सीएम सैनी ने दावा किया कि उनके पास स्पष्ट बहुमत है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी भी सौंपी।