दहेज व पारिवारिक हिंसा की भेंट चढ़ी विवाहिताएं

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Mar, 2018 11:34 AM

daughters and family violence

रोहतक के महम शहर में होली का पर्व 2 विवाहिताओं पर भारी पड़ा। एक महिला को पारिवारिक कलह के चलते अपनी जान से हाथ धोना पड़ा तो दूसरी महिला को दहेज के लोभियों का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने मामले में हत्या के केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी...

रोहतक(ब्यूरो): रोहतक के महम शहर में होली का पर्व 2 विवाहिताओं पर भारी पड़ा। एक महिला को पारिवारिक कलह के चलते अपनी जान से हाथ धोना पड़ा तो दूसरी महिला को दहेज के लोभियों का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने मामले में हत्या के केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। 

जानकारी अनुसार गांव करेला जींद वासी सुरेश कुमार ने बताया कि होली पर्व पर उसके भांजे ने फोन पर जानकारी दी कि उसकी मां शीला की पति सत्यनारायण ने हत्या कर दी है और शव को घर के चौबारे में रखा हुआ है। सूचना मिलते ही वह महम पहुंचा और पुलिस को लेकर सीधे घटना स्थल पर गया। घर के चौबारे में शीला का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। 

सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को पति सत्यनारायण, सास खजानी, ननद संतोष व अंग्रेजों आए दिन परेशान एवं मारपीट करते थे। मामले में उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पंचायत स्तर पर मामला निपटा दिया जाता। बावजूद इसके शीला पर परिवार की ज्यादती नहीं खत्म हुई। 

आखिरकार शीला की त्यौहार के मौके पर पति सत्यनारायण, सास खजानी व ननद संतोष व अंग्रेजों ने हत्या कर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ए.एस.आई. हरभज ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

वहीं, दूसरे मामले में जींद शहर के भिवानी रोड वाल्मीकि मोहल्ला वासी कैलाश ने बताया कि उसकी बेटी रिया की शादी नवम्बर-2016 में महम के वार्ड-5 वासी हरविंद्र के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति से बढ़कर दान दहेज दिया। बावजूद इसके शादी के कुछ समय बाद ही रिया के साथ मारपीट की जाने लगी और घर से दहेज लाने की मांग करने लगे। उन्होंने अपनी बेटी की गृहस्थी बचाने के लिए कई बार रुपए व अन्य सामान दिया। बावजूद इसके रिया का वैवाहिक जीवन बदतर होता गया।

होली पर्व के मौके पर रिया को ससुरालजनों ने मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रिया पति हरविंद्र, सास पुष्पा व ननद सुमन ने मिलकर हत्या की है। सिटी पुलिस प्रभारी ए.एस.आई. रामनिवास ने बताया कि कैलाश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महम में हुई 2 विवाहिताओं की हत्या मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वार्ड-5 में विवाहिता की हत्या के मामले में हरविंद्र व महम में दूसरी विवाहिता के पति सत्यनारायण को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपियों पूछताछ कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!