Edited By Isha, Updated: 05 Nov, 2026 03:00 PM

हरियाणा पुलिस अब अपराध नियंत्रण के लिए प्रदेश स्तर के आंकड़ों के से बजाय हर थाने का अलग रिकॉर्ड खंगालेगी। किस इलाके में किस तरह के अपराध बढ़ रहे हैं, इसके पीछे क्या कारण हैं और किन जगहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने की जरूरत है, इसका विश्लेषण कर र
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस अब अपराध नियंत्रण के लिए प्रदेश स्तर के आंकड़ों के से बजाय हर थाने का अलग रिकॉर्ड खंगालेगी। किस इलाके में किस तरह के अपराध बढ़ रहे हैं, इसके पीछे क्या कारण हैं और किन जगहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने की जरूरत है, इसका विश्लेषण कर रणनीति बनाई जाएगी। डीजीपी अजय सिंघल ने बुधवार को पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में वरिष् ठ अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश दिए। इस वर्ष के पहले 10 महीनों में प्रदेश में कुल अपराध पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 9.41 प्रतिशत घटने का दावा किया गया है।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्य ने थानों के हिसाब से अपराध के बदलते पैटर्न की जानकारी दी। डीजीपी ने हत्या, डकैती समेत बढ़ते अपराधों के कारणों की पहचान करने और अपराध के स्थान व प्रकृति के अनुसार पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए है। सभी थानों में सीसीटीवी लगाने और लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए।
किशोरियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनेंगी
18 वर्ष से कम उम्र की लापता किशोरियों और कमजोर वर्गों की गुमशुदगी के मामलों में विशेष टीमें बनाकर जल्द तलाश करने को कहा गया। अपराधियों, भगोड़ों, बेल जंपरों और मोस्ट वांटेड का डिजिटल डाटा भी जल्द तैयार होगा। आरजेएसएफ यूनिट को सत्यापन और डिजिटलीकरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।
रात के नाकों पर अधिकारी खुद करेंगे निगरानी
बिना नंबर प्लेट और एचएसआरपी के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी। पुलिस आयुक्त और आईजी रात की नाकाबंदी की निगरानी करेंगे। रंगदारी की कॉल पर अभेद्य ऐप से मिलने वाले डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर एसओपी के अनुसार कार्रवाई होगी।