Edited By Deepak Paul, Updated: 22 Sep, 2018 06:32 PM
साइबर सिटी गुरुग्राम के सोहना रोड पर एक गाय ने एेसा उत्तपात मचाया कि देखकर अापकी अाेखे खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल सोहना रोड के साथ लगते एक गंदे नाले में सुबह 8 बजे के करीब एक गाय गिर गई, जिसे लोगों ने निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नही हो सके।...
गुरुग्राम(सतीश राघव): साइबर सिटी गुरुग्राम के सोहना रोड पर एक गाय ने एेसा उत्पात मचाया कि देखकर अापकी अाेखे खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल सोहना रोड के साथ लगते एक गंदे नाले में सुबह 8 बजे के करीब एक गाय गिर गई, जिसे लोगों ने निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नही हो सके। लोगों ने दमकर विभाग को इस बात की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची विभाग की टीम को घंटों मशक्त के बाद सफलता हासिल हुई। वहीं गाय जैसे ही नाले से बाहर निकली उसने दौड़-दौ़ड़ कर इलाके में इस कदम उत्तपात मचाया कि कई लोग घायल हो गए।
दरअसल गुरुग्राम के बादशाह पुर कस्बे में दरबारीपुर मोड़ के पास सड़क किनारे ही नगर निगम में कूड़ा घर बना रखा है,
जिसमें लोग कूड़ा फेंकते हैं सड़क पर पड़े कूड़े को खाने के लिए रोजाना सुबह दर्जनों गाय यहां पर इकट्ठा होती है। अाज सुबह दो एक गाय दूसरी गाय से लड़ते हुए गिर गई।
ग्रामीणों और दमकल विभाग की मेहनत करीब 1 घंटे बाद रंग लाई और गाय को सकुशल नाले से बाहर निकाला जा सका।