कपूर को जजपा उपाध्यक्ष बताने पर कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए- जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Edited By Vivek Rai, Updated: 07 May, 2022 11:16 PM

congress should be ashamed for associating mangat ram with jjp

जननायक जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने यमुनानगर निवासी मंगतराम कपूर को जजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बताए जाने पर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। निशान सिंह ने कहा कि नया-नया सेहरा पहने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को झूठी वाहवाही लेने से...

चंडीगढ़(धरणी): जननायक जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने यमुनानगर निवासी मंगतराम कपूर को जजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बताए जाने पर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। निशान सिंह ने कहा कि नया-नया सेहरा पहने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को झूठी वाहवाही लेने से बचना चाहिए और ज्वाइन करने वाले शख्स की वास्तविक स्थिति जांच लेनी चाहिए। निशान सिंह ने कहा कि मंगतराम कपूर के पास जेजेपी में कोई पद नहीं था, वरिष्ठ उपाध्यक्ष होना तो बहुत दूर की बात है।

सरदार निशान सिंह ने कहा कि जेजेपी के गठन के समय पुरानी पार्टी से आए मंगतराम कपूर को प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया था। सरकार बनने के बाद और कोरोना की पहली लहर के दौरान 10 जुलाई 2020 में पार्टी की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। इसके बाद बनाई गई नई कार्यकारिणी या अन्य किसी इकाई में मंगतराम कपूर को पार्टी ने कोई पद या जिम्मेदारी नहीं दी थी। अखबार में अपने पद के बारे में झूठी जानकारी देने वाले मंगतराम को बताना चाहिए कि बीते पौने दो साल में पार्टी ने उन्हें क्या कोई पद दिया या किसी बैठक के लिए उन्हें कभी बुलाया गया। निशान सिंह ने कहा कि मंगतराम कपूर पौने दो साल से अपने घर बैठे थे और पार्टी के संगठन निर्माण, सदस्यता अभियान आदि में उनका कोई योगदान नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के जाने से जजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। निशान सिंह ने कांग्रेस के नेताओं को सलाह दी कि खोखली बयानबाजी और झूठी बातें प्रचारित करने की बजाय जमीनी स्तर पर विपक्ष की भूमिका निभाएं और अपने नाराज़ नेताओं को मनाने की कोशिश करें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!