'गब्बर' ने की राहुल पर टिप्पणी तो इंदुराज ने किया पलटवार, कहा-हुड्डा ने विज को सही कहा था उनकी जगह आगरा में

Edited By Saurabh Pal, Updated: 28 Dec, 2023 02:55 PM

congress mla induraj narwal targeted anil vij in gohana

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस है। कांग्रेस पार्टी द्वारा इस मौके पर गोहाना स्थित पार्टी कर्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया...

गोहाना(सुनील जिंदल): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस है। कांग्रेस पार्टी द्वारा इस मौके पर गोहाना स्थित पार्टी कर्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यालय पर बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान विधायक इंदुराज सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को स्थापना दिवस की बधाई दी।  

PunjabKesari

न्याय की लड़ाई लड़ रहीं महिला खिलाड़ी: इंदुराज

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इंदुराज ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कहा आज के समय सभी न्याय और अन्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत यात्रा के बाद अपनी यात्रा का नाम न्याय यात्रा रखा है। आज हर वर्ग अपने हितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और महिला खिलाड़ी भी न्याय पाने के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों राहुल गांधी गांव छारा में बिना किसी को बताए आए थे। इससे पहले वह बरोदा में आए थे, जहां किसानों के सात जीरी लगाई थी। राहुल गांधी पहलवानों के अखाड़े पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की और बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी।

'छाज क्या बोले छलनी भी बोले'

वहीं राहुल के पहलवानों से मिलने पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अब यात्रा करनी चाहिए। इसके जवाब में नरवाल ने कहा कि अनिल विज के हेल्थ विभाग की 6 महीने तक कोई फाइलें दफ्तर में धूल फांकती रहीं, आगे नहीं बढ़ी। यह तो वही कहावत हुई छाज क्या बोले छालनी भी बोले। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मुद्दों की न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं उन्होंने विज पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके बारे में क्या बोलें उनके बारे में तो भूपेंद्र हुडा ने सही कहा है उनकी जगह आगरा में है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!