कांग्रेस व भाजपा ने किसान, व्यापारी व कर्मचारी को किया लूटने का काम : अभय चौटाला

Edited By kamal, Updated: 27 Apr, 2019 09:09 AM

congress and bjp robbery for farmers businessmen and employees

इनैलो नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जींद वालों ने सुर्जेवाला का कांटा निकाल दिया था और जनता अब खट्टर व कांग्रेस दोनों...

कैथल(स.ह.): इनैलो नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जींद वालों ने सुर्जेवाला का कांटा निकाल दिया था और जनता अब खट्टर व कांग्रेस दोनों का कांटा निकाल देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव वायदों को तो डस्टबिन में डाल दिए। कांग्रेस और भाजपा पार्टी ने देश को बांटने का काम किया है लेकिन हम उनको आगे यह काम करने नहीं देंगे। चौटाला ने कहा कि भाजपा सेना के शौर्य का गुणगान अपने प्रचार में कर रही है वह भी गलत है।

इनैलो नेता ने कहा कि प्रदेश के लोगों को अब एक बड़ा फैसला करना है कि किस व्यक्ति को अपने क्षेत्र से लोकसभा का सांसद चुनकर भेजा जाए। इन 15 वर्षों में 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के किसान को लूटने का काम किया वहीं इस 5 वर्ष में भाजपा की सरकार ने किसान, व्यापारी व कर्मचारी को लूटने का काम किया।

व्यापारी को तो जी.एस.टी. की वजह से भारी मार झेलनी पड़ी पहले लोगों का विश्वास कांग्रेस से उठा था तो अब भाजपा से भी उठ चुका है। अब अगर लोगों का विश्वास है तो वह विश्वास है इनैलो पार्टी की नीतियों पर। इनैलो ने ही व्यापारी व कर्मचारियों की लड़ाई लड़ी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!