कृषि अधिकारियों व असंध हल्का के किसानों से मक्का की फसल को लेकर सीएम की कांफ्रेंसिंग

Edited By Naveen Dalal, Updated: 30 May, 2019 10:30 PM

conferencing of cm over crop of maize from karnal agriculture official

हरियाणा सरकार द्वारा जल ही जीवन योजना को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा हैं। ताकि घटते भूजल स्तर...

 

करनाल (केसी आर्य): हरियाणा सरकार द्वारा जल ही जीवन योजना को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा हैं। ताकि घटते भूजल स्तर को बचाया जा सके। इसी को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल स्थित हरियाणा कृषि विश्व विधालय के वैज्ञानिको, अधिकारीयों व किसानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मक्का दलहन की फसल उगाने के आदेश दिए। क्योंकी धान की फसल पैदा करने में एक किलो चावल पर पांच हजार लीटर पानी लगता हैं। जबकि मक्का व दलहन पर यह नाममात्र पानी लगता हैं।

करनाल का असंध हल्का डार्क जोन में शामिल हैं जहां पर पानी का भूजल स्तर 26 मीटर पर चला गया हैं। असंध हल्का में किसान लगभग साढ़े 12 हजार हेक्टेयर में धान की खेती करते हैं।जिसके लिए दिनरात किसान जल का दोहन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आने वाली भविष्य के लिए यह खतरा हैं। करनाल के उचानी स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्व विधालय में मक्का की फसल को बढाने के लिए प्लान तैयार किया गया हैं। मुख्य मंत्री के आदेशों अनुसार किसानो को समझाया जायेगा धान की फसल छोड़ मक्का व दलहन को ज्यादा बिजाई करें  ताकि पानी की बचत  की जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!