हरियाणा में बढ़ने लगी सर्दी: कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Dec, 2023 09:54 AM

cold starts increasing in haryana yellow alert issued regarding fog

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। हरियाणा पंजाब समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। हरियाणा में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

हिसार : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। हरियाणा पंजाब समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। हरियाणा में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट उत्तर व दक्षिण हरियाणा के जिलों के लिए जारी किया गया है।

हालांकि आज भी यह अलर्ट रहा था, जिसका असर कुछ जगहों पर देखने को मिला। प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ गई है जिससे रात्रि तापमान में गिरावट बनी हुई है। महेन्द्रगढ़ का रात्रि तापमान 6.9 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया है, जो प्रदेश में सर्वाधिक कम है।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेन्द्रगढ़, रिवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत में घने कोहरे को लेकर थैलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के कई शहरों का रात्रि पारा कई पहाड़ी क्षेत्रों से कम है। महेन्द्रगढ़ के अलावा हिसार जिले के गांव बालसमंद का रात्रि तापमान 7.0 डिग्री सैल्सियस रहा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!