Edited By vinod kumar, Updated: 29 Nov, 2019 05:47 PM
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खुले दरबार के बाहर आज बीज फार्म के कर्मचारियों ने नारेबाजी की। दरअसल, इंडो इजरायल बीज फार्म हाउस के अधिकारी के खिलाफ जाति सूचक शब्द कहे जाने का आरोप है। अधिकारी पर कार्यवाही नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने आज जमकर...
करनाल(केसी आर्या): करनाल में आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खुले दरबार के बाहर बीज फार्म के कर्मचारियों ने नारेबाजी की। दरअसल, इंडो इजरायल बीज फार्म हाउस के अधिकारी के खिलाफ जाति सूचक शब्द कहे जाने का आरोप है। अधिकारी पर कार्यवाही नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने सीएम खट्टर के खुले दरबार के बाहर जमकर नारेबाजी की।
नारेबाजी कर रहे कर्मचारियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि करनाल में पंचायत भवन के अंदर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुन रहे, वहीं बाहर लोगों ने की जमकर नारेबाजी, इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।