निकाय चुनाव ना लड़ने से तय हुआ कि कांग्रेस कितने पानी में है: निशान सिंह

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jun, 2022 04:42 PM

civic polls decided water congress is in nishan singh

गठबंधन सरकार पर निकाय चुनाव को लेकर टिप्पणी करने वाली कांग्रेस पर जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जो दल राज्यसभा...

चंडीगढ़ (धरणी) : गठबंधन सरकार पर निकाय चुनाव को लेकर टिप्पणी करने वाली कांग्रेस पर जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जो दल राज्यसभा चुनाव में नंबर पूरे होने के बावजूद अपना उम्मीदवार जिताने में नाकाम रहा, जो दल निकाय चुनावों में मैदान में नहीं उतरा, वह अगर -किंतु -परंतु करें तो यह एक हंसी की बात है। अगर कांग्रेस पार्टी कहीं स्टैंड करती, अगर अच्छे रिजल्ट आने की उम्मीद होती तो वह चुनाव लड़ती। परीक्षा में केवल पात्र ही बैठते हैं। अपात्र व्यक्ति परीक्षा में जाने की हिम्मत नहीं करते। इस रवैया से यह साफ हो गया कि कांग्रेस कितने पानी में है। निशान सिंह ने आए निकाय चुनाव परिणामों को बेहद संतोषजनक बताते हुए कहा कि नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में गठबंधन सरकार के जीते चेयरमैन और पार्षद उम्मीद अनुरूप हैं और गठबंधन के वोट प्रतिशत में भी बढ़ोतरी देखी गई है।

निशान सिंह ने कुलदीप बिश्नोई को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अपना भविष्य को लेकर क्या कदम उठाते हैं, यह फैसला उनका होगा। लेकिन बिश्नोई राजनीतिक जीवन में कई बार स्लिप हो चुके हैं। कई राजनीतिक दल उन्होंने जीवन में बदले। अपनी पार्टी बनाकर भी वह फेल रहे। कांग्रेस पार्टी में भी नहीं टिक पाए और भाजपा में भी गए लेकिन भाजपा उन्हें रास नहीं आई और वह वापस आ गए। अब उनका अगला कदम क्या होगा, यह वह खुद जानते हैं।

निकाय चुनावों से पहले भाजपा- जजपा में सार्वजनिक हुई खटास को लेकर निशान सिंह ने कहा कि एक घर में चार भाई रहने पर छोटी मोटी बातें आपस में होती रहती हैं। इसी प्रकार राजनीतिक गठबंधन भी होते हैं। लेकिन हमारा रिजल्ट बेहद संतोषजनक रहा। आम आदमी पार्टी पर टिप्पणी करते हुए निशान सिंह ने कहा कि पंजाब में आप सरकार बनने के बाद पहले उपचुनाव में मात्र कुल 45 फ़ीसदी वोटिंग रही यानि चुनाव लेकर जनता में जोश नहीं था। ना ही नई सरकार में जोश दिखा और हरियाणा के शहरी निकाय चुनावों में भी आम आदमी पार्टी को अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पाया। हरियाणा में यह साफ है कि आम आदमी पार्टी को जनता नहीं अपना रही।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!