निकाय मंत्री की फिसली जुबान, बोले- हमने पूरी दुनिया के राम मंदिरों को तोड़ा; वीडियो वायरल

Edited By Isha, Updated: 06 Jan, 2024 08:50 PM

civic minister s tongue slipped

: हिसार में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता की जुबान फिसल गई। उन्होंने मंच से विश्व भर में राम मंदिर तोड़ने की बात कह डाली। कुछ ही देर में उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंत्री हिसार के

हिसार(विनोद सैनी): हिसार में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता की जुबान फिसल गई। उन्होंने मंच से विश्व भर में राम मंदिर तोड़ने की बात कह डाली। कुछ ही देर में उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंत्री हिसार के महावीर स्टेडियम में 67वीं नेशनल स्कूल हैंडबॉल-19 (बॉयज एंड गर्ल्स) खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 के शुभारंभ पर पहुंचे थे।

मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने उपस्थित खिलाड़ियों, कोचों व अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि 1000 साल पहले भारत वर्ष के राजा पृथ्वीराज चौहान होते थे। उन्होंने मोहम्मद गौरी को 17 बार हराया था, लेकिन 18वीं बार कुछ जयचंदों के कारण वे हार गए। मोहम्मद गौरी जीत गया और भारत देश गुलाम हो गया। यहां पर हूण, कुषाण, पुर्तगाली और अंग्रेज आए। ऐसे आतंकी लोग भारत में आए और भारत की संपत्ति, संस्कृति और संपदा को लूटा। उन्होंने कहा कि साल 1528 में बाबर आया। उसने भगवान राम, कृष्ण और शिव के मंदिरों को तोड़ा। कुछ समय भारत गुलाम था, सशक्त नहीं था। भारत 1947 में आजाद हुआ। उस दौरान भी भारत सशक्त नहीं था। लेकिन आज भारत सशक्त है। 

साल पहले जो राम मंदिर तोड़ा गया था, अब 22 जनवरी को भगवान राम लला अयोध्या में अपने घर वापस जाएंगे। मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने इस दौरान मंच से बोलते हुए कहा कि 1000 साल की गुलामी को दूर करके "आज हमने पूरे विश्व में भगवान राम का मंदिर तोड़कर", जम्मू कश्मीर में धारा 370 तोड़कर पूरे देश विश्व में अपनी शक्ति को प्रमाणित किया है।इसके बाद निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने भारत और पाकिस्तान के कब्जे में भारत की जमीन को वापस दिलाने के लिए युवाओं को शपथ दिलाई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!