हरियाणा में भाजपा की बम्पर जीत पर मुख्यमंत्री करेंगे 'कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह'

Edited By Naveen Dalal, Updated: 03 Jun, 2019 04:40 PM

chief minister will inaugurate worker s congratulation function on bjp

लोकसभा चुनाव में हरियाणा राज्य से भाजपा को मिली बंपर जीत को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जमीनी स्तर...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): लोकसभा चुनाव में हरियाणा राज्य से भाजपा को मिली बंपर जीत को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले की जानकारी देते हुए राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 5 जून से हरियाणा में 'कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह' की शुरुआत करेंगे और 5 जून को पहला कार्यक्रम हिसार में आयोजित किया जाएगा। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि 7 जून को मुख्यमंत्री फतेहाबाद में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगे।

राज्यमंत्री मंत्री ने कहा कि हरियाणा में कार्यकर्ता जनता की के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति लोगों को पूरी जागरूकता से जोड़ पाए और इसी का नतीजा यह रहा कि हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटें बीजेपी जीत पाई। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां हार के बाद मुंह भी नहीं धो पाई थी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 23 जून तक के अपने कार्यक्रम भी तय कर दिए। विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के चलते रुके हुए कार्य को तेजी से निपटाने की दिशा में काम कर रही है।

राज्य मंत्री ने जानकारी दी कि अगले 3 महीने में हरियाणा सरकार करीब 30 से 40 हजार खाली पड़े सरकारी पदों पर भर्तियां करेगी। इसके अलावा जनता के जरूरी कार्य और विकास कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में की गई विवादित टिप्पणियों के बारे में राज्य मंत्री ने कहा कि वक्त आने पर इन सब बातों का जवाब जनता खुद दे देगी।

वहीं कांग्रेस के हरियाणा अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर द्वारा विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले बयान पर राज्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर अशोक तंवर को चुनाव लड़ने का न्यौता दिया किसने है, चुनाव नहीं लड़े तो ना लड़ें। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी फतेहाबाद में डी प्लान के बजट को लेकर बैठक लेने पहुंचे थे और विभिन्न विकास कार्यों के लिए मंत्री कृष्ण बेदी ने डी प्लान का बजट अधिकारियों की मौजूदगी में जारी किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!